होली के अवसर पर अश्लीलता निवारण और व्यसन मुक्ति रैली
जयपुर,राजस्थान। गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा और गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ की ओर से रविवार को साप्ताहिक हवन के बाद गौड विप्र समाज भवन से अश्लीलता निवारण एवं व्यसन मुक्ति रैली निकाली गई। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में नव नियुक्त अधिकारी डॉ आस्था शर्मा ने भगवा झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें 40 से अधिक लोग शामिल हुए।
रैली में शामिल लोग “नारी का सम्मान जहाँ है, संस्कृति का उत्थान वहाँ है” “गंदे चित्र लगाओ मत-माता को लजाओ मत” “नारी का सम्मान जहां है, देवों का स्थान वहाँ हैं” “गंदे फूहड़ चित्र हटाओ, माँ बहनों की लाज बचाओ” “कामुक चिंतन गंदे काम, देश वंश करते बदनाम” “गंदे पोस्टर चित्र हटाओ, नारी का सम्मान बचाओ” “अश्लीलता का दैत्य जलाना है, संस्कृति का प्रहलाद बचाना है” “सार्थक होली चलो मनाओ, दुर्विचार को आज जलाओ” जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे।
रैली रामेश्वर धाम कॉलोनी, मुरलीपुरा थाना, मुख्य सर्किल होते हुए केडिया पैलेस चौराहा पहुंची। यहां अश्लील सामग्री और नशीले पदार्थों की होली जलाई गई। हरिओम जन सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, वार्ड नंबर 25 के पार्षद सुरेश जांगिड़, प्रहलाद शर्मा, रामेश्वर शर्मा, मंगल सैनी, विपिन पारीक, सीताराम शर्मा, महेश सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली पुनः गायत्री चेतना केन्द्र पहुंची। यहां सभी ने एक दूसरे को होलिका दहन की शुभ कामनाएं दी। एक निजी विद्यालय के बच्चों के समूह को गायत्री चालीसा भेंट की गई। इससे साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित की।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 127): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 126): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 125): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 124): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 123): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य:
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 122): तपश्चर्या आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
कौशाम्बी जनपद में 16 केंद्रों पर संपन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को सोलह केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में पांचवीं से बारहवीं...