24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर जोर शोर से चल रही हैं तैयारियां
कौशाम्बी जनपद के करारी नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम 26 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम की तैयारियां कार्यक्रम स्थल पर समय के साथ जोर शोर से चल रही हैं। आयोजन स्थल पर साफ सफाई कार्य करते हुए और किनारों में क्यारियां बनाते हुए लिपाई का कार्य किया जा चुका है। अभी अनेक सजावटी कार्य करना शेष है जिसके लिए तेजी से कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
गायत्री परिवार कौशाम्बी के सक्रिय परिजन इस आयोजन में अपना समय दान देकर कार्यक्रम की तैयारियां करा रहे हैं। निस्वार्थ भाव से की जा रही यह सेवा में जनपद के कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं। गांव गांव जाकर लोगों को इस आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है ताकि यज्ञ का पुण्य फल अधिक से अधिक जन मानस को प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में यज्ञ के साथ ही सायंकाल 5 बजे से प्रवचन एवं संगीत का सत्र रहेगा जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार की टोली की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का समापन 29 नवंबर को यज्ञ करने के बाद शांतिकुंज टोली की विदाई करते हुए होगा।
Recent Post
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 130): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 129): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 128): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 127): स्थूल का सूक्ष्मशरीर में परिवर्तन— सूक्ष्मीकरण
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 126): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 125): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 124): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 123): तपश्चर्या— आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य:
Read More
हमारी वसीयत और विरासत (भाग 122): तपश्चर्या आत्मशक्ति के उद्भव हेतु अनिवार्य
Read More
कौशाम्बी जनपद में 16 केंद्रों पर संपन्न हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा
उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को सोलह केंद्रों पर संपन्न हुई। परीक्षा में पांचवीं से बारहवीं...