Utsav 2026 — Dev Sanskriti Vishwavidyalaya, Haridwar
DSVV | 28 Feb - 2 Mar 2026
देव संस्कृति विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु वर्ष भर विद्या अध्ययन के साथ विविध प्रतियोगिताएं पाठ्यक्रम, सह पाठयक्रम एवं अतिरिक्त पाठ्यक्रम स्तर पर आयोजित कर विद्यार्थियों में निहित प्रतिभाओं को उभारने एवं संवारने का प्रयास करता है । इसी क्रम में विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ ही विविध खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का वार्षिकोत्सव ” उत्सव” के रूप में उत्साह, उमंग और उल्लास संग मनाया जाता है । विद्यार्थी इस त्रिदिवसीय आयोजन में विविध प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हैं एवं एकल एवं समूह में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा कर “उत्सव” के मूल भाव को अपने जीवन में स्थान देते हैं ।

 (1).jpeg)