देव संस्कृति विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ाया विश्वविद्यालय का मान
हरिद्वार। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने एक बार फिर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। विश्वविद्यालय की कैडेट जिया बारिक एवं कैडेट नैंसी बघेल ने राष्ट्रीय इंटर-डायरेक्टरेट स्पोर्ट्स शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बता दें कि कैडेट नैंसी बघेल का चयन प्रतिष्ठित AIGV मावलंकर प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का शिविर है, जिसमें उत्तराखंड से मात्र 2 कैडेट्स का चयन किया गया है—एक सीनियर विंग (SW) और एक सीनियर डिवीजन (SD)। यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है कि नैंसी इस चयनित टीम का हिस्सा बनी हैं।
आगामी प्रतियोगिता में नैंसी डीजी एनसीसी की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी और न केवल विश्वविद्यालय बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड का गौरव बढ़ाएंगी।
यह उपलब्धि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के लिए सम्मान का विषय है और सभी एनसीसी कैडेट्स के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
दोनों एनसीसी कैडेट्स ने आदरणीय प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर आदरणीय डॉ. पंड्या जी दोनों कैडेट्स को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी।
