हस्तकला कौशल एवं विज्ञान प्रदर्शनी
आज दिनांक 23 सितंबर 2025 को गायत्री विद्यापीठ में हस्तकला कौशल एवं विज्ञान प्रदर्शनी काआयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया उन्होंने विज्ञान के वर्किंग मॉडल बनाएं। इसके अलावा भाषा में हिंदी संस्कृत इंग्लिश के वर्किंग मॉडल का प्रदर्शन भी किया गया। गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी साथ- साथ ज्योग्राफी एवं इतिहास के भी बहुत सुंदर उत्कृष्ट मॉडल देखने को मिले। चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की पेंटिंग्स और उनके हस्तकला कौशल का प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय चिन्मय पंड्या जी एवं गायत्री विद्यापीठ प्रबंधन समिति के अध्यक्षा श्रीमती शेफाली पंड्या जी द्वारा किया गया। परम श्रद्धेया जीजी एवं परम श्रद्धेय डॉक्टर साहब ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रेषित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9 से लेकर 12 तक के विद्यार्थियों द्वारा बनाया गया एक सुंदर झरना था। इसके साथ सुंदर झांकियां में शिव परिवार इनमें भगवान भोलेनाथ मां पार्वती गणेश एवं कार्तिकेय का सुंदर प्रस्तुत झांकी, भगवान श्री राम का दरबार एक आकर्षण का केंद्र था। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े हुए बहुत सुंदर दृश्य जिसमें गोवर्धन पर्वत, सुदामा-कृष्ण रुक्मणी दृश्य साथ-साथ राधा और भगवान श्री कृष्ण का सुंदर दृश्य, मीराबाई और भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर दृश्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। भारत माता के वीर सपूतों जिसमें भूले बिसरे क्रांतिकारी भारत की वीरांगनाओं और परम वंदनीया माताजी और परम पूज्य गुरुदेव कि
नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा झांकी में प्रस्तुतीकरण बहुत ही उत्कृष्ट रहा। प्रस्तुत है कुछ झलकियां
