राष्ट्र निर्माण में मीडिया निभाए अपनी सशक्त और सकारात्मक भूमिका — दत्तात्रेय होसबोले
हरिद्वार।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया को समाज में सकारात्मक सोच और देशहित के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सशक्त प्रयास करने होंगे।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ‘देशविभू में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मीडिया को भारत को वैभवशाली और विकसित बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। मीडिया को अपनी स्वतंत्रता का उपयोग राष्ट्रहित में करना होगा।
कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों, संपादकों और मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान दिल्ली, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और अन्य राज्यों से आए पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए।
संघ के वरिष्ठ प्रचारक सुरेश सूर्यप्रकाश ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, और मीडिया को उस दिशा में कार्य करना चाहिए। सम्मेलन में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने कहा कि मीडिया देश के विकास का सशक्त माध्यम है, इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। मंच पर अनेक वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
