देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि : लोकगीत एवं लोकनृत्य में प्रथम स्थान
हरिद्वार। 5 नवम्बर 2025,
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लोकगीत एवं लोकनृत्य दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लेकर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इससे पूर्व 29 अक्टूबर 2025 को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित प्रखंड स्तरीय युवा महोत्सव में भी देव संस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की थी — लोकगीत व लोकनृत्य में प्रथम स्थान तथा कविता लेखन में द्वितीय स्थान। इस प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यार्थी (लोकगीत – 10, लोकनृत्य – 10, कविता – 1) सहभागी रहे।
इन उपलब्धियों के उपरांत विद्यार्थियों का सौभाग्य रहा कि उनकी भेंट देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से हुई। आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
