देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संगीत साधकों की अद्भुत उपलब्धि
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संगीत वाद्य अध्ययन केन्द्र के आठ प्रतिभावान विद्यार्थियों ने आगरा में आयोजित अखिलभारतीय संगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हर्ष का विषय है कि इनमें से सात विद्यार्थियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है।
प्रतियोगिता से विजयी होकर लौटने पर सभी विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति, आदरणीय डॉ. चिन्मय पंड्या जी से भेंट की। आदरणीय डॉ. पंड्या जी ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु आशीर्वचन प्रदान किए।
पूज्य गुरुदेव के संस्कारों एवं सतत् साधना से प्रेरित इन विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्कृष्टता को पुनः प्रतिष्ठित करती है।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिवार सभी विजेताओं और उनके गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
