देव संस्कृति विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कुणाल धवन की भक्ति संगीत में उल्लेखनीय उपलब्धि
भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग, देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली पूर्व छात्र कुणाल धवन ने दिवाली के पावन अवसर पर प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा जी के साथ “ध्यान तेरी ज्योति का” भजन का सुमधुर संगम प्रस्तुत किया।
भक्ति-रस में डूबे इस भजन ने संगीत प्रेमियों के बीच विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण निर्मित किया।
इस उपलब्धि के उपरांत कुणाल धवन ने देव संस्कृति विश्वविद्यालय के आदरणीय प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आदरणीय प्रति कुलपति महोदय ने कुणाल को भजन तथा आध्यात्मिक संगीत के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हेतु शुभकामनाएँ दीं तथा उन्हें अखण्ड दीपक शताब्दी वर्ष एवं परम वंदनीया माता जी के जन्म-शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में प्रज्ञा गीत प्रस्तुत करने हेतु स्नेहपूर्ण प्रेरणा प्रदान की।
कुणाल धवन की यह साधनापूर्ण उपलब्धि देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
