परम वंदनीया माताजी एवं अखंड दीप शताब्दी वर्ष – 2026
स्थल : बैरागी द्वीप, हरिद्वार
परम वंदनीया माताजी एवं अखंड दीप के शताब्दी वर्ष–2026 के उपलक्ष्य में बैरागी द्वीप पर आयोजित होने वाले विशाल एवं दिव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ बड़े ही उत्साह, समर्पण और श्रद्धाभाव के साथ निरंतर चल रही हैं। आयोजन स्थल पर इन दिनों विशाल स्तर पर श्रमदान का कार्य प्रगति पर है, जिसमें शांतिकुंज, देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री परिवार के विभिन्न प्रांतों से आए परिजन पूरे मनोयोग से योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम की गरिमा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु स्थल पर—स्वच्छता एवं सुव्यवस्था, आवागमन प्रबंधन आदि कार्यों में संतुलित व व्यवस्थित रूप से श्रमदान किया जा रहा है।
सहजता, सादगी और सेवा-भाव से परिपूर्ण यह सामूहिक श्रमदान आगामी महायोजना की सफलता का आधार बन रहा है। परिजन माताजी के आदर्शों को धारण करते हुए “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” भावना के साथ तन–मन–धन से सेवा प्रदान कर रहे हैं।
आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि आने वाले दिनों में श्रमदान अभियान और अधिक गति पकड़ेगा, ताकि शताब्दी वर्ष का यह ऐतिहासिक महापर्व समय पर पूर्ण गरिमा के साथ सम्पन्न हो सके।
