परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह 2026 के लिए शक्ति कलश स्थापना
परम वंदनीया माता जी एवं दिव्य अखंड दीप शताब्दी समारोह 2026 की निर्विघ्न सफलता और दिव्य ऊर्जा के आह्वान हेतु आध्यात्मिक अनुष्ठान की महत्ता को समझते हुए, शक्ति कलश का गायत्री परिवार प्रमुख द्वय श्रद्धेय डॉ. साहब एवं श्रद्धेया जीजी द्वारा वेद मंत्रों के उद्घोष के साथ आह्वान एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात शांतिकुंज के चैतन्य सिद्धक्षेत्र प्रखर प्रज्ञा सजल श्रद्धा से शक्ति कलश को शांतिकुंज महिला मंडल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती शेफाली पंड्या दीदी के द्वारा जन्मशताब्दी समारोह स्थल वैरागी कैंप में निर्मित साधना कक्ष में वैदिक कर्मकांड के साथ विधिपूर्वक स्थापित किया गया।
इसी के साथ, आज दिनांक 23 नवंबर 2025 से नित्य गायत्री मंत्र जप का क्रम प्रारंभ हो गया है। यह गायत्री मंत्र जप साधना नित्य सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगी, जिसका संचालन शांतिकुंज महिला मंडल की देवी स्वरूपा बहनें करेंगी। इसी क्रम में जन्मशताब्दी की तैयारियों हेतु आज भी सेवा श्रमदान का क्रम अनवरत जारी रहा। जिसमें परिजनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
