About the Department
-
भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग में अनुभवी एवं प्रशिक्षित संकाय सदस्यों द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है।
-
भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग, आधुनिक युग में भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रहा है।
-
यह विभाग भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरागतता एवं वैज्ञानिकता पर आधारित शोध कार्य कर रहा है।
-
भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रदत्त प्रज्ञा योग संगीत का प्रशिक्षण प्रदान कर विद्यार्थियों में आत्मबोध एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है।
-
विश्वविद्यालय में संपन्न होने वाले विभिन्न पर्व एवं उत्सवों जैसे—15 अगस्त, 26 जनवरी, नवरात्रि, महाशिवरात्रि, वसंत पंचमी, वार्षिक उत्सव, अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, ज्ञान दीक्षा, दीक्षांत समारोह आदि के अवसर पर प्रेरणादायक प्रज्ञा संगीत प्रस्तुत किए जाते हैं।
-
प्रज्ञा युग संगीत पर आधारित हॉल, लोक नृत्य, एवं अन्य ललित कलाओं के प्रशिक्षण हेतु नाट्य मंचन का आयोजन किया जाता है।
-
भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग न केवल अपने छात्रों बल्कि अन्य विभागों के विद्यार्थियों को भी प्रज्ञा युग संगीत का प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे उनमें आत्माभिव्यक्ति एवं संवेदनशीलता विकसित हो सके।
-
भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग द्वारा देश एवं विदेश में फैलाए जाने वाले सभी विद्यार्थियों को योग संगीत का प्रशिक्षण दिया जाता है।
-
यह विभाग समाज में लोक जागरूकता, लोकशिक्षा एवं लोकमानस को सशक्त करने का कार्य करता है तथा राष्ट्रीय एकता एवं समरसता की भावना को विकसित करता है।
-
वर्ष 2008 में संगीत केंद्र की स्थापना।
-
वर्ष 2014 में विभाग के रूप में स्थापना, जिसके अंतर्गत B.A. संगीत (वोकल) कोर्स शुरू किया गया।
-
वर्ष 2017 में M.A. संगीत (वोकल) कोर्स शुरू किया गया।
-
वर्ष 2015 में पीएच.डी. कार्यक्रम (वोकल) शुरू किया गया।
-
वर्ष 2019 में M.A. तबला कोर्स शुरू किया गया।
-
वर्ष 2024 में B.A. तबला कोर्स शुरू किया गया।
Contact Details
- Department of Indian Classic Music
- Ma Ananmay Hall Dev Sanskriti Vishwavidyalaya Gayatrikunj-Shantikunj, Haridwar - 249411
- Email: music@dsvv.ac.in
- Mobile: +91 9258369816 , +91 9258360767
- Website: https://www.dsvv.ac.in/departments/indian-classical-music/?
TEACHING
B.A. Music पाठ्यक्रम की अवधि - 3 वर्ष प्रवेश - साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश हेतु अनिवार्य योग्यता - 10 + 2 (50% अंकों के साथ उत्तीर्ण)
B.A. Music (NEP) पाठ्यक्रम की अवधि - 4 वर्ष प्रवेश - साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश हेतु अनिवार्य योग्यता - 10 + 2 (50% अंकों के साथ उत्तीर्ण)
M.A. Music (Vocal & Tabla) पाठ्यक्रम की अवधि - 2 वर्ष प्रवेश - साक्षात्कार के आधार पर प्रवेश हेतु अनिवार्य योग्यता - 10 + 2 + 3 (50% अंकों के साथ उत्तीर्ण)
Ph.D. Music पाठ्यक्रम की अवधि- 03 से 05 वर्ष प्रवेश - साक्षात्कार के आधार पर
सायंकालीन अल्प-अवधि कौशल पर आधारित संगीत पाठ्यक्रम (एक मासीय)
प्रारंम्भिक हारमोनियम प्रशिक्षण
पाठ्यक्रम की अवधि – 01 माह
प्रवेश – विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु
स्वर एवं राग प्रशिक्षण
पाठ्यक्रम की अवधि – 01 माह
प्रवेश – विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु
PEOPLE
RESEARCH AND PUBLICATION



देव संस्कृति के विस्तार में लोकरंजन से लोकशिक्षण पर आधारित विभिन्न प्रज्ञागीतों का एल्बम :
1. विश्वमाता
2. क्रॉन्तिनांद शांतिकुंज
3. संस्कार गरीमा गीत
4. षट्चक्र जागरण
5. गायत्री संध्या
6. गायत्री महामंत्र
7. महामृत्युंजय मंत्र
ACHIEVEMENTS
ACHIEVEMENTS OF TEACHERS
- दिनांक-08 सितम्बर, 2022 को भारतेंदु हरिश्चंद्र जी के 126 वीं जन्मदिन सालगिरह के अवसर पर डॉ. शिवनारायण प्रसाद (विभागाध्यक्ष, भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग) को माननीय लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जी द्वारा कोटा, राजस्थान में “स्वरसुधा श्री सम्मान” द्वारा सम्मानित किया गया।
2. युग निर्माण मिशन के विजन को विभाग प्रमुख डॉ शिवनरायण प्रसाद द्वारा देश विदेश (India, United States of America (USA), United Kingdom (UK), Australia, New Zealand, Europe, Italy, Germany, Portugal, Denmark, Fiji प्रज्ञा संगीत के माध्यम से प्रसार किया जा रहा है।

3. डॉ. शिवनारायण प्रसाद को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा (उ0ख0) के कुलपति के द्वारा S.S.J. University, Almora (UK) में संगीत विभाग की अध्ययन एवं शोध परिषद में वाह्य विशेषज्ञ के रूप में दिनांक 01.10.2024 से 30.10.2027 तक तीन वर्षों के लिए नामित किया गया।
4. डॉ. संतोष नामदेव को “गुरु गंधर्व” सम्मान कानपुर उत्तर-प्रदेश में प्राप्त हुआ। शिक्षकों के पुनः प्रशिक्षण MMTTC के कार्यक्रम में विभाग के 04 सदस्यों ने भागीदारी की।
5. प्रत्येक वर्ष विश्वविद्यालय के लगभग 550 विद्यार्थियों को ढपली एवं गायन एवं प्रज्ञा गीत का प्रशिक्षण देकर सामाजिक परिवीक्षा के लिए तैयार किया जाता है।
6. डॉ शिवनारायण प्रसाद को (विभाग अध्यक्ष ICM) हिन्दी विश्वविद्यालय एलहाबाद द्वारा संगीत मार्तण्ड की उपाधि प्राप्त |
ACHIEVEMENT OF STUDENTS
-
दिनॉक-13.11.2024 को उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2024-25 में माननीय राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह जी द्वारा भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग की छात्रा प्रतिभा गुप्ता (एम.ए.संगीत) को एकल शास्त्रीय गायन में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।
-
दिनॉक – 10.11.2024 को जनपद स्तरीय युवा महोत्सव, हरिद्वार में भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने समूहगायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- दिनॉक – 17.12.2021 जनपद स्तरीय युवा महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने समूहगायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया
- दिनांक 29.12.2021 भारतीय शास्त्रीय राष्ट्रीय सरस मेला हरिद्वार में संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा समूहगायन की प्रस्तुति दी गयी
- दिनॉक- 23 दिसम्बर को 2022 जनपद स्तरीय युवा महोत्सव भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने एकल शास्त्रीय गायन एवं में समूह गायन प्रथम स्थान प्राप्त किया।

NET Qualified Students
| S.No | Name | Year |
|---|---|---|
| 1 | AKSHAY KUMAR | JUNE, 2019 |
| 2 | GEETA DOTIYAL | DECEMBER, 2020 |
| 3 | EKTA NAITHANI | DECEMBER, 2019 |
| 4 | SURBHI PANT | DECEMBER, 2021 |
| 5 | GOPALMANI BHATT | JUNE, 2023 |
| 6 | KUNAL DHAWAN | DECEMBER, 2023 |
| 7 | RAJESH VARMAN | JULY, 2024 |
JRF Qualified Students
| S.No | Name | Year |
|---|---|---|
| 1 | GEETA DOTIYAL | DECEMBER, 2020 |
| 2 | EKTA NAITHANI | DECEMBER, 2020 |
| 3 | SURBHI PANT | DECEMBER, 2021 |
Workshop
1.दिनांक 25-10-2024 को भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा भजन संध्या, लोकगीत प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
2. दिनांक 29-09-2024 को “विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रज्ञा गीतों की संगीत शैली’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
3. दिनांक 24-04-2022 को संगीत कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय शास्त्रीय संगीत विभाग के विद्यार्थियों के बीच पं. ऋतेश मिश्रा एवं पं. जितिनेश मिश्रा द्वारा शास्त्रीय गायन प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी प्रशिक्षण दिया गया।
4. दिनांक 10-06-2020 को ‘आध्यात्मिकता में प्रज्ञा संगीत की प्रासंगिकता’ विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया।
| संख्या | कार्य | दिनांक | विषय / कलाकार |
|---|---|---|---|
| 1 | वर्कशॉप | 17.11.2024 | मृदंग महोत्सव |
| 2 | वर्कशॉप | 29.09.2024 | विविध क्षेत्रीय भाषाओं में प्रज्ञा गीत की संगीत संध्या |
| 3 | स्पीक मैके | 21.08.2024 | पंडित सलिल भट्ट (शास्त्रीय गायन) |
| 4 | स्पीक मैके | 06.02.2024 | पंडित सतीश व्यास (संतूर वादन) |
| 5 | वर्कशॉप | 24.12.2022 | म्यूजिक मेडिटेशन — सरोद वादक अभिजित जी, गायकी माता |
| 6 | संगीत प्रतियोगिता | 07.07.2021 | प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिता श्रृंखला |
| 7 | संगीत प्रतियोगिता | 21.06.2020 | आओ गायें प्रज्ञा गीत |
| 8 | राष्ट्रीय वेबिनार | 10.06.2021 | वर्तमान समय में प्रज्ञा गीत संगीत की प्रासंगिकता |
| 9 | स्पीक मैके | 18.04.2019 | श्री निस्वतजीत विश्वनाथ (अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय गायक) |
NEWS AND EVENTS
- अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित वैश्विक स्तर के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के माध्यम से संगीत प्रस्तुतिकरण:
- रिकॉर्डिंग (EMD)
- शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों के माध्यम से साप्ताहिक स्टेज परफॉर्मेंस
- विभिन्न राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित कराना
- अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भागीदारी

 (1).jpeg)





